फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 40 लाख की डील के आरोप में कालिंजर एसओ निलंबित, दलाल पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्मैक के आरोप में पकड़े गए मुल्जिमों को छुड़ाने के नाम पर 40 लाख रुपये की डील कराने का आरोप कालिंजर एसओ को महंगा साबित हो गया। एसपी ने इस प्रकरण का संज्ञान लेकर कालिंजर एसओ राम दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, इस डील में शामिल दलाल पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि कालिंजर थाने में 22 सितंबर को अतर्रा निवासी दो व्यक्तियों को स्मैक के आरोप पकड़ा गया था। इस मामले में दोनों को छुड़ाने के लिए दलाल वीरेंद्र शुक्ला ने उनके पुत्र से संपर्क किया था। उससे 40 लाख रुपये की मांग की थी। जिस पर विश्वास नाम के युवक ने वीरेंद्र शुक्ला को पांच लाख 50 हजार रुपये नगद दिए थे। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को निर्दाेष बताया था। इस पर विश्वास ने कालिंजर थाने में वीरेंद्र शुक्ला के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी अंकुर ने इस प्रकरण का संज्ञान लेकर कालिंजर थाने में तैनात एसओ रामदिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर गांव निवासी वीरेंद्र शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी के खिलाफ छह मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें