फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भजनों पर झूमे लोग, बच्चों ने किया नृत्य

Sat, 19 Sep 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-24- गणेश भवन में आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुति देतीं शर्मिला पांडेय। संवाद
विज्ञापन
बांदा। गणेश भवन में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नटराज संगीत विद्यालय की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दिल्ली की भजन गायिका शर्मिला पांडेय ने भगवान गणेश पर आधारित गीतों और भजनों से किया। वहीं बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में नंद किशोर ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। नटराज संगीत विद्यालय के बच्चों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विश्वनाथ तेरी महिमा अपरंपार और सत्यम शिवम सुंदरम की प्रस्तुति देकर बच्चों ने वातावरण को शिवमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शबरी के बेर नाटक रहा। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप में सुंदर मंचन किया। कार्यक्रम में सौम्या कुशवाहा, प्रियांशी सागर, आर्या गुप्ता, खुशबू, रिया सिंह गौर, अनन्या सिंह पटेल, नव्या तिवारी, शुभांशी, अंशिका, मान्या, आरव, रोहित, शिवम और शानवी ने प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। संचालन उद्घोषक दीनदयाल सोनी ने किया।

फोटो-24- गणेश भवन में आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुति देतीं शर्मिला पांडेय। संवाद

फोटो-24- गणेश भवन में आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुति देतीं शर्मिला पांडेय। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें