फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अतीक हत्याकांड को याद कर भी आशंकित रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वह अतीक व अफजल की हत्या ही थी, जिसके बाद से माफिया मुख्तार के दिल और दिमाग पर खौफ मौत का छाया था। मंगलवार को जब सुबह मुख्तार को जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाने की खबर सुर्खियों में आई, तो टीवी देख रहे लोगों के दिमाग में एक बार फिर से अतीक का जेल से अस्पताल और फिर गोलियों की तड़तड़ाहट का दृश्य ताजा हो गया। यहीं बात थी, अस्पताल ले जाने की सूचना मिलने के कुछ घंटों के बाद ही माफिया के भाई और बेटा भी बांदा पहुंच गए। शाम को मुख्तार को वापस ले जाने तक भी उसके परिजनों की धड़कनें बढ़ी रहीं। बता दें कि अप्रैल 2023 अतीक व अफजल की अस्पताल गेट पर गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

बुर्के में निखत या आफसा बना रहा सवाल
उमर के साथ बुर्के में आई महिला कौन थी, इसकी भी चर्चा रही। ज्यादातर लोगों का मानना था कि वह महिला अब्बास अंसारी की पत्नी व चित्रकूट जेल कांड से चर्चा में आई निखत बानो थी, लेकिन महिला ने न तो बुर्का उठाया और न ही किसी से कोई बात कर सकी। इससे स्पष्ट नहीं हो सका कि वहब निखत ही थी। कुछ लोगों का कहना है कि बुर्के वाली महिला मुख्तार की पत्नी आफसा भी हो सकती है। बता दें कि आफसा भी पुलिस रेकार्ड में फरार चल रही है। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि बताई तो निखत ही जा रही थी, लेकिन उन्होंने अधिक ध्यान नहीं दिया, लिहाजा स्पष्ट नहीं कह सकते कि कौन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें