फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल के लगाए फेरे

Mon, 22 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर में सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल के वृक्ष के फेरे लगाकर पति की दीर्घायु की कामना की। उधर, कालिंजर के नीलकंठेश्वर में श्रद्धालुओं ने शिव प्रतिमा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

 
सोमवार को अमावस्या मुहूर्त बड़ी सुबह होने से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की परवाह के बिना महिलाओं ने आयपन व सिंदूर से पूजन के बाद 108 फेरे लगाए।

उधर, कालिंजर दुर्ग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में शिव प्रतिमा की पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ रही। दुर्ग स्थित सरोवर में डुबकी लगाकर जलाभिषेक किया।

भीषण ठंड के बावजूद प्रशासन द्वारा दुर्ग पर अलाव की कोई व्यवस्था न किए जाने से श्रद्धालु ठिठुरते रहे। पहाड़ के नीचे बस स्टैंड व कटरा चौराहे पर ही अलाव जलाए गए। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें