फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन-चैन की दुआ, गले मिल दी ईद की मुबारकबाद

Wed, 05 Jun 2019 11:45 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
ईदगाह में दुआ करते नमाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूरे जिले में जोश, सांप्रदायिक सौहार्द के साथ खुशियों का पर्व ईदुल फितर मनाया गया। ईदगाह समेत जिले की सौ से अधिक मस्जिदों में विशेष नमाज अदा हुई। मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। बच्चे और बड़ों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। सुबह नमाज के बाद शुरू हुआ ईद मिलन का सिलसिला देर रात तक चला।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम चांद नजर आने के बाद ईद की तैयारियां शुरू हो गई थीं। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जश्न का माहौल रहा। पूरी रात तैयारियां होती रहीं। बुधवार को सुबह 8.00 बजे शहर की ईदगाह में मुख्य नमाज अदा हुई। मौलाना रियाज अहमद (हथौरा) ने नमाज अदा कराई। खुतबा और दुआ हुई। मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआएं की गईं। इसके पूर्व नमाजियों को रमजान और ईद का महत्व बताया गया। ईदगाह का लंबा-चौड़ा मैदान खचाखच भर जाने के बाद सैकड़ों लोगों ने सड़क पर नमाज अदा की। 

सपा के राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, हसन सिद्दीकी, प्रदीप यादव, अमित सेठ भोलू, इमरान अली राजू, रामपाल प्रजापति, अधिवक्ता अशोक दीक्षित, कल्लू चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीश, अल्ला रक्खू, अल्तमश हुसैन, जिलाध्यक्ष बसपा गुलाब सिंह वर्मा, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा व बल्देव प्रसाद, लल्लू निषाद, वरिष्ठ चिकित्सक डा. मोहम्मद रफीक आदि गर्मजोशी से मिले। मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह, डीआईजी एके राय, डीएम हीरालाल, एसपी जीपी साहा, एएसपी एलबीके पाल, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, सीओ राजीव प्रताप सिंह, ईओ संतोष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, निरीक्षण पंकज पांडेय आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


कालवनगंज स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद में मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने नमाज अदा कराई। यहां सड़क तक नमाजियों की सफें (पंक्ति) लगीं। इसके अलावा मरकज की मस्जिद, गौसिया मस्जिद, हाथी खाना मस्जिद, ऊंट मोहाल मस्जिद, पीरा मस्जिद (अलीगंज), नूरानी मस्जिद, गुलाब बाग मस्जिद, खुटला मस्जिद और जेल में भी ईद की नमाज हुई। इसके बाद ईद की बधाई देने का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक चला। एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दी गई। उधर, ईदगाह के बाहर बसपा, सपा और नगर पालिका ने पंडाल लगाए थे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने नमाजियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। दूसरी तरफ हाईकमान के निर्देश के बाद भी भाजपा का कोई बड़ा नेता या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। अलबत्ता बोड़े मस्जिद के बाहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आरिफ खां व वरिष्ठ नेता व मस्जिद मुतवल्ली हाजी फसीउल्ला खां समेत लियाकत अली, रियाज अली, नगर अध्यक्ष रफीक खां, नफीस अहमद, मंत्री इफ्तेखार खां, मोहम्मद अहमद, नसरत, जफर आदि कार्यकर्ताओं ने गले मिलकर मुबारकबाद दी।

गांवों में भी जोश के मनी ईद
नरैनी। नगर समेत गांवों मे जश्न और जोश के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। करतल मार्ग में सुन्नी रजा मस्जिद में मोहम्मद हाशिम रजा तथा ईदगाह में मौलाना अब्दुल हफीज ने ईद की नमाज अदा कराई। अतर्रा मार्ग स्थित मरकज मस्जिद समेत नसेनी, गोरे पुरवा, लहुरेटा, रंजीतपुर, हड़हा, कबौली, पनगरा, मसौनी, हुसैनपुर, जमवारा, करतल, महाराजपुर, मसौनी आदि गांवों की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा हुई। अमन-चैन की दुआ मांगी गई। सीओ कुलदीप कुमार व प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। 

ईदगाह में अदा हुई मुख्य नमाज
अतर्रा। नरैनी रोड स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे आसिफ रजा ने मुख्य नमाज अदा कराई। बदौसा रोड स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे नमाज हुई। यहां राजा मोहम्मद ने नमाई कराई और ईद का महत्व बताया। अमन-चैन के साथ खुशहाली की दुआ की गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। एसडीएम सौरभ शुक्ला, क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा, तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी रामाश्रय सरोज, एसएसआई चंद्रपाल सिंह, एसआई गौरव तिवारी, पन्नालाल यादव पुलिस बल के साथ तैनात रहे। हाजी मोहम्मद, हनीफ, अब्दुल सत्तार, रफीक समीर, फिरोज आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। ब्यूरो 

एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद
तिंदवारी। मुख्य नमाज ईदगाह में अदा हुई। कारी अबरार अहमद ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। एसडीएम संदीप कुमार, सीओ सदर राघवेंद्र सिंह, ईओ वेद प्रकाश सिंह, मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष मो. साबिर, डॉ. असगर खां, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, राजनारायण सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। इंसपेक्टर अशोक कुमार सिंह, एसएसआई रामबाबू यादव, बेंदा चौकी प्रभारी राधामोहन द्विवेदी फोर्स के साथ तैनात रहे। उधर, परसौड़ा गांव स्थित मस्जिद में भी नमाज अदा हुई। ग्राम प्रधान रामकरन यादव, कुरसेजा चौकी प्रभारी नरेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे। उधर, मटौंध में ईद का त्योहार जश्न और जोश के साथ मनाया गया। नमाज के बाद देर रात तक ईद मिलन का सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन


जी डा.बाबू खां, इमाम बख्श, दिलदार खां, अख्तर अली, रफीक, दीन मोहम्मद, शकील, इमाम अली, राजा खां, रजा हुसैन आदि ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें