फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए महिला कर्मियों का धरना

Sat, 07 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने आठ माह से रुके वेतन की मांग लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। दीपावली के पहले वेतन न दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सीएमओ दफ्तर में धरने को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष नर्वदा चतुर्वेदी ने कहा कि नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को आठ माह से वेतन नहीं दिया गया है। इससे उनका परिवार भुखमरी की कगार पर है।

प्रमाणपत्रों के सत्यापन की बात कहकर टरकाया जा रहा है, जबकि इनसे लगातार काम लिया जा रहा है। जिला मंत्री सूरजकली ने कहा कि महिला कर्मियों के जिम्मे सारी विभागीय योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी उनका शोषण कर रहे हैं। माया देवी, सोना देवी, अलका वर्मा, सुनीता देवी, अर्चना देवी, सरस्वती पटेल, पुष्पा पटेल, आराधना पांडेय, बालेश पाल, अनीता मौर्या, ममता देवी, साधना पाल, किरन देवी, सुमन अग्निहोत्री, मिस्कीन फातिमा, सुधा बेबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें