बांदा। डाक विभाग ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही
जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं में और तेजी लाने की तैयारी की है। रविवार को
प्रधान डाकघर में आयोजित व्यवसायिक गोष्ठी में यही मुद्दे छाए रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल डाक अधीक्षक एसआर पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने डाक विभाग के जरिये कई योजनाएं शुरू की हैं।
इनमें
सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना आदि शामिल हैं।
उन्होंने
डाक अधिकारियों और कर्मियों से कहा कि पूरी निष्ठा और मेहनत से अपने
दायित्व अंजाम देते हुए योजनाओं को परवान चढ़ाएं। नए खाते खोलने और नया
व्यवसाय अर्जित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। अधीक्षक ने
कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं जल्द ही निस्तारित की
जाएंगी।
गोष्ठी में परिवाद निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, उप मंडलीय
डाक निरीक्षक (उत्तरी) अभिषेक कुमार सिंह, नत्थू सिंह (दक्षिणी), अभिषेक
शर्मा (कर्वी) सहित प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर आईडी लखेरा, उप डाकपाल
केपी साहू व एमपी शुक्ला और अन्य शाखाओं के डाकपाल उपस्थित रहे।