ब्रिज आफ होप प्रोजेक्ट द्वारा बांटे गए स्कूली बैग के साथ बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गिरवां। ब्रिज आफ होप प्रोजेक्ट सेंटर, पैगंबरपुर ने शुक्रवार को पैरेंट्स-डे मनाया। इस अवसर पर बच्चों को संस्था की तरफ से मुफ्त स्कूली बैग और कापियां बांटी गईं। बच्चों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर ब्रजेश बहादुर सिंह ने पैरेंट्स-डे के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। ग्राम प्रधान दुजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्टाफ के रोहित दास, उत्तम दास, सुरेश कुमार, गार्गी, मधुबाला, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, जगजीवन राम आदि शामिल रहे।