कौशल सप्ताह प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र देते डीएम योगेश कुमार व सपा नेता अशोक सिंह गौर।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। आईटीआई में चल रहा कौशल सप्ताह शुक्रवार को खत्म हो गया। डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपे। उन्हें संदेश दिया कि सीखे गए हुनर का बेहतर ढंग से प्रयोग करें।
कौशल सप्ताह में रोजाना प्रशिक्षण के अलावा प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। समापन समारोह में डीएम योगेश कुमार भी उपस्थित थे। डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि साफ्ट स्किल का विकास अत्यंत आवश्यक है, ताकि जो प्रशिक्षण लिया है उसका जीवन में बेहतर उपयोग हो सके।
प्रशिक्षार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। साथ ही प्रशिक्षण से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, कौशल विकास की काउंसलर शालिनी जैन, मानवेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन आरबी पाल ने किया। प्रधानाचार्य वीके तिवारी ने सभी का आभार जताया।