फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 90 करोड़ से फोरलेन बनेगा पपरेंदा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा-हमीरपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने धनराशि आवंटित कर दी है। अब यह जल्द फोरलेन बनेगा। वित्तीय वर्ष के आखिरी में धनराशि आने से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी परेशान है। जल्द से जल्द अनुबंध गठित कर कार्य शुरू कराने की तैयारी। ताकि आई धनराशि वापस न हो जाए। 50 किलोमीटर इस सड़क के चौड़ीकरण में 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जनपद से कानपुर जाने के लिए पपरेंदा-हमीरपुर मार्ग ही सुगम है। इससे इस मार्ग पर ट्रैफिक ज्यादा ज्यादा रहता है और रोड सिंगल होने से आए दिन जाम की समस्या होती है। अभी यह मार्ग सिर्फ सात मीटर चौड़ा है। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद का क्षेत्र होने के कारण इन्हें इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन स्तर पर पैरवी की थी।
लोक निर्माण विभाग से शासन ने इसके लिए डीपीआर बनाकर भेजने को कहा था। शासन ने फरवरी माह में सड़क चौड़ीकरण व फोरलेन के लिए हरी झंडी दे दी थी। अब दो दिन पूर्व इसके लिए 90 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए हैं। बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर राजमार्ग में पपरेंदा से सिकहुला तक 50 किलोमीटर सड़क अब तीस मीटर चौड़ी बनेगी।
विज्ञापन

साथ ही डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग खंड-दो के अधिकारियों ने बताया कि मार्च माह के अब महज 12 दिन बचे हैं। जल्द से जल्द अनुबंध गठित कर काम शुरू कराया जाएगा। ताकि पचास प्रतिशत से ज्यादा धनराशि खर्च हो सके। बाकी जो धनराशि लेप्स होगी, उसकी फिर डिमांड की जाएगी।

-पपरेंदा से सिकहुला तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए शासन से धनराशि मिली है। इस पर अनुबंध गठित किया जा रहा है। इसके लिए 90 करोड़ आवंटित हुए हैं। जल्द कार्य शुरू हो जाएग।
विज्ञापन

-रूपेश कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें