फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में पैलानी टीम विजेता

विज्ञापन
फिट इंडिया के तहत रेस शुरू कराते नेहरु युवा केंद्र अधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में चल रही ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सिंधन कला में कई गांवों की टीमों के बीच मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग कबड्डी में मुकेश (पैलानी) की टीम विजेता औरदर्श (जसपुरा) की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में प्रशांत (सिंधनकलां) विजेता और सूरज (सिंधनखुर्द) उप विजेता बनी। बालिका कबड्डी में पूनम (सिंधनकलां) और सजनी (पैलानी डेरा) विजेता व उपविजेता रहे।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में विकास विश्वकर्मा प्रथम, राकेश द्वितीय और सचिन प्रताप तृतीय रहे। 400 मीटर अनूप अव्वल, अंकित द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सतीश, अंकित और निशांत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। खो खो में जसपुरा टीम विजेता और पैलानी टीम उप विजेता रही।
जिला युवा अधिकारी सागर वाधवानी ने खेलकूद का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर फिट रहता है। स्वस्थ्य स्पर्धा का विकास होता है। फिट इंडिया का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करें। श्री वाधवानी ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

रेफरी रामबहोरी व गुलाबचंद्र तथा युवा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह को भी पुरस्कृत किया। नरोत्तमदास त्याग महराज व गोपाल दास नाग महराज सहित शिवकरण सिंह चौहान, व्यायाम शिक्षक अवधेश प्रताप सिंह, सुरेश मिश्र कार्यक्रम सहायक सत्यनारायन सिंह और स्वयं सेवक शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें