पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने घर में मौजूद गांव के ही एक मौलवी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें अपहरण का आरोपी भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी साहिल के साथ किशोरी का निकाह कराने की तैयारी थी। सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। काेतवाल पंकज सिंह ने बताया कि किशोरी का निकाह करने की तैयारी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी व मौलवी समेत नौ लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।