बांदा। बुंदेलखंड में अवैध खनन के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करके सीबीआई जांच कराने वाले हमीरपुर के अधिवक्ता विजय द्विवेदी बुधवार (16 जून) से बुंदेलखंड की नदियों में बालू के लिए बनाए गए अवैध पुलों के विरोध में पदयात्रा शुरू करेंगे।
द्विवेदी ने प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक सहित चित्रकूटधाम कमिश्नर और बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन तथा झांसी के जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि मंडलायुक्त ने 14 दिसंबर 2020 को आदेश कर अपर आयुक्त (प्रशासन) को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
क हा कि बुंदेलखंड की बेतवा और केन नदियों में अवैध पुल बना लिए गए, जिससे जलधारा बाधित हो रही है। प्रशासन मूक दर्शक है। सीबीआई और ईडी जांच जारी रहते हुए भी अवैध खनन हो रहा है। ओवरलोड ट्रकों से सड़कें टूट रहीं हैं और सड़क ों में जाम लग रहा है। कहा कि नदियों में बनाए गए अवैध पुलों के विरुद्ध जन जागरण अभियान के तहत वह 16 जून से पदयात्रा करेंगे।