फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैचों में एफसी व यूएफसी टीमें जीतीं

विज्ञापन
फुटबाल की विजेता टीम। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
फोटो 28 बीएनडीपी-5 : अभ्यास मैच में जीती एफसी फुटबाल टीमें। अमर उजाला
विज्ञापन

अभ्यास मैचों में एफसी और यूएफसी की टीमें जीतीं
बहराइच प्रतियोगिता के लिए चल रहे अभ्यास मैच, बांदा फुटबाल क्लब के तत्वावधान में अभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। अगले महीने बहराइच में हो रही अंतर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए फुटबाल खिलाड़ियों का अभ्यास चल रहा है। इसके लिए मैचों के आयोजन हो रहे हैं। रविवार को बांदा एफसीए और एफसीबी तथा बांदा यूएफसी टीमों के बीच मैच खेला गया।
बांदा फुटबाल क्लब के तत्वावधान में डिग्री कालेज ग्राउंड और स्टेडियम में चल रहे अभ्यास मैचों में पहले मैच में एफसी-बी ने एफसी-ए को 3-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में एफसी-ए ने बांदा यूएफ-सी को 2-1 से हराया। तीसरे मैच में बांदा यूएफ-सी ने एफसी-बी पर 3-1 से विजय हासिल की। सूरज, सुमित, अभय, अनुज, तनिष्क, दिव्यांश, ऋषि, सोमू, गोविंदकरण, राहुल आदि खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहा गया। जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित जेएन कालेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक कौशल त्रिपाठी ने बताया कि 29 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 3 बजे टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाले अंडर-16 में भाग लेगी। अभ्यास मैच में जितेंद्र मिश्रा, पुलकित, अकरम, राजेश, शैलेंद्र जगीरा, विमल, वीरेंद्र, अशोक, प्रियांशू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
सिविल सर्विसेज खेल चयन ट्रायल्स अगले माह
बांदा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अगले माह सिविल सर्विसेज खेलों के लिए जनपद और मंडल स्तर के ट्रायल्स होंगे। इनमें परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस, अध्यापक और सहायक अध्यापकों को छोड़कर पूर्ण रूप से सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भाग ले सकेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन ट्रायल और फिजिकल टेस्ट होगा। 9 अगस्त को जिला स्तर पर और 13 व 14 अगस्त को मंडल स्तर के चयन ट्रायल्स होंगे। खेलों में टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट और हॉकी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें