फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नगर पालिका को हस्तांतरित होगा आक्सीजन पार्क

Sat, 25 Oct 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सरदार बल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क का रखरखाव अब नगर पालिका करेगी। शहर से तीन किमी दूर नवाब टैंक नरैनी रोड स्थित पार्क वर्ष 2020 में विकास प्राधिकरण ने सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क का निर्माण कराया था। पार्क को लोगों के लिए सुबह टहलने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। जिसमें करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन

इस पार्क के बगल में नवाब टैंक होने से पार्क की सुंदरता और भी अधिक बढ़ गई । यहां पर प्रतिदिन शहर के बड़ी संख्या में लोग परिवार व बच्चों के साथ पार्क में मनोरंजन के लिए जाते हैं। पार्क में बच्चों के मनोरंजन की सभी व्यवस्थाएं भी हैं। पार्क का रख-रखाव अभी भी प्राधिकरण करता है। विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में प्राधिकरण के सचिव मायाराम ने यह प्रस्ताव रखा कि अब पार्क रख-रखाव के लिए नगर पालिका को हस्तांतरित कर दिया जाए। ताकि इसकी बेहतर तरीके से देखभाल हो सके।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू का कहना है कि पार्क नगर पालिका को हस्तांतरित कर दिया जाए। पालिका को कोई आपत्ति नहीं है। पालिका पार्क को अपने तरीके से और अधिक सुंदर बनाने का काम करेगी। पार्क शहर से दूर होने के कारण वहां सुबह व शाम को परिवार सहित मनोरंजन के लिए जाते हैं। नवाब टैंक में नाव व स्टीमर के जरिए घूमने की व्यवस्था है। हालांकि इस कार्य को एक प्राइवेट संस्था कर रही है। इसका शुल्क लगता है लेकिन पार्क में घूमने का कोई शुल्क नहीं है और न ही नगर पालिका भविष्य में कोई शुल्क लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें