फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ घायल

Mon, 19 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसों में छह बाइक सवार समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सूरज (17) पुत्र कल्लू सिंह और विपिन (16) पुत्र अमर सिंह सोमवार को दोपहर एक ही बाइक पर गांव जाते समय मवई बुजुर्ग पेट्रोल पंप के नजदीक मारुति कार की टक्कर से घायल हो गए।

राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में शहर के जवाहर नगर निवासी कांग्रेस पदाधिकारी संजय (22) पुत्र विजय पाल सोमवार को दोपहर पार्टी कार्यालय जाते समय नए ओवर ब्रिज पर एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। दूसरे बाइक चालक को सिविल लाइन चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक अतर्रा रोड निवासी अंकुर (16) पुत्र मुन्ना सविता सोमवार को सुबह बाइक पर घर जा रहा था। चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। उस पर सवार नहर पटरी निवासी राहुल (16) पुत्र चुन्नू धुरिया और सूरज (18) भी घायल हो गए। तीनों को सीएचसी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। हेलमेट न लगाए होने पर राहुल के सिर में गंभीर चोटें आईं।

उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक बिसंडा रोड निवासी सफल गुप्ता (18) पुत्र राजेश कुमार सोमवार को दोपहर घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने इनोवा चालक को गिरफ्तार कर लिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में कटरा बाजार निवासी सियाप्यारी (60) पति दुर्गा प्रसाद छत से गिरकर घायल हो गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें