फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंगल दीपोत्सव कार्निवाल का आयोजन

Mon, 26 Oct 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 19- मंगल दीपोत्सव कार्निवाल का शुभारंभ करतीं वरिष्ठ चिकित्सक व नगर पालिका अध्यक्ष और क्लब
विज्ञापन
बांदा। महिला हार्पर क्लब ओल्ड की ओर से महिलाओं के लिए एक सार्थक पहल मंगल दीपोत्सव कार्निवाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें 50 से अधिक स्टॉलों पर महिलाओं व युवतियों ने कढ़ाई-बुनाई, सिलाई, क्राफ्ट वर्क, कैंडल वर्क, ज्वेलरी, चूड़ियां और वस्त्र सजाए। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शबाना रफीक व नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने किया। अतिथियों व क्लब की महिलाओं ने स्टॉलों पर खरीदारी की।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्निवाल के बाद सामूहिक रूप से डांडिया का भी आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष आशा सिंह व सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि कार्निवाल का उद्देश्य यह है कि महिलाएं घर के बाहर निकलें और अपने हुनर को सभी जगह पहचान दिलाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुधा सिंह, निशा गुप्ता, नूतन गुप्ता, नीतू, नेहा, ज्योति, गीता, सुनीता, पूजा आदि क्लब की महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें