फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद के लिए किसानों में धक्का-मुक्की, हाथापाई

Mon, 26 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 10- सहकारी समिति कालिंजर में खाद के लिए लाइन लगाए किसान। संवाद
विज्ञापन
कालिंजर। कैलाश सहकारी संघ लिमिटेड परिसर में सोमवार को खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

खाद की किल्लत और वितरण में देरी से नाराज किसानों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई, जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किसानों को शांत कराया।
इस दौरान थानाध्यक्ष दारा सिंह की मौजूदगी में खाद वितरण हुआ। इसमें कुछ ही किसानों को खाद मिली जबकि अधिकतर को खाली हाथ लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि अधिक संख्या में किसानों के आने से अव्यवस्था हुई थी। उन्हें समझाकर शांत कराया गया। कुछ ही किसानों को खाद मिल सकी।
विज्ञापन


उधर, सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल से खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित है। खाद के लिए समितियों के चक्कर काट रहे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसान कोमल कुशवाहा, रामसेवक कुशवाहा और दद्दू यादव ने उच्चाधिकारियों से समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि खाद नहीं मिलने से बोआई प्रभावित होगी और खेती पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें