Order to solve the problems of ex-servicemen
- फोटो : BANDA
बांदा। सैनिक बंधु की शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। पूर्व सैनिकों ने भूरागढ़ दुर्ग के शहीद स्मारक का सुंदरीकरण कराने की मांग की।
कहा कि सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी चित्रकूट में बैठते हैं। वहां का चौकीदार यहां संबद्ध है। अवैध तरीके से आवास में रह रहा है। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए सैनिक कल्याण अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करके उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया।
पूर्व सैनिकों ने अपनी निजी समस्याएं भी बताईं। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम सुधीर कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, सीएमओ डा.एनडी शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुधीर सिंह माद्रा आदि मौजूद रहे। पूर्व सैनिक डीसी श्रीवास्तव आदि ने डीएम को बुके भेंट किया।