फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर वन रेंज में बन रही सड़क की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट जनपद के मानिकपुर तहसील अंतर्गत रानीपुर वन्य जीव अभ्यारण्य वन रेंज में शबरी जल प्रपात पर वन विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क में घोटाले की शिकायत पर प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक ने चित्रकूट के प्रभागीय वनाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं
विज्ञापन

जल प्रपात में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि 10 मीटर के स्थान पर तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। निर्माण में बालू-पत्थर आदि की आपूर्ति लेने के बजाए नजदीक के जंगल में स्थित घटिया पत्थर और मोरम का इस्तेमाल हो रहा है। वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र में नियमों की अनदेखी पर समाजसेवी आशीष सागर दीक्षित ने वीडियो सहित शिकायत बुंदेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक (झांसी) को भेजी थी।
सोमवार (11 नवंबर) को बुंदेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने चित्रकूट के डीएफओ को जारी पत्र में सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी की वीडियो शिकायत का हवाला देकर कहा है कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कृत कार्रवाई से अवगत कराएं। जांच के समय शिकायतकर्ता को भी साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें