फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को छोटे और 20 को बड़े वाहन सौंपने का आदेश

विज्ञापन
शंकरजी सिंह। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चुनाव के लिए प्राइवेट छोटे-बड़े वाहनों को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने अधिग्रहीत कर लिया है। लगभग एक हजार वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं। इन पर मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र भेजा जाएगा। वाहन स्वामियों को आगाह किया गया है कि निर्धारित तिथि और स्थल पर समय से वाहन पहुंचाना सुनिश्चित करें। वरना एफआईआर और गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रशासन) शंकरजी सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाहन स्वामियों को पहले ही अधिग्रहीत की नोटिस भेज दी है। जिन वाहनों को अधिग्रहीत किया गया है उन्हें दुरुस्त कर चालक सहित उपलब्ध कराना वाहन स्वामी की जिम्मेदारी है।
एआरटीओ ने बताया कि अधिग्रहीत किए गए हल्के वाहनों को 19 फरवरी को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचाना जरूरी है। इसी तरह भारी वाहन/बस 20 फरवरी को सुबह 11 बजे मंडी समिति (तिंदवारी रोड) में पहुंचाना अनिवार्य है। एआरटीओ ने वाहन स्वामियों से कहा है कि इसका उल्लंघन करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अपराधिक रिपोर्ट दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें