हैंड हेल्ड मशीन की जांच करते एआरएम परमानंद।
- फोटो : अमर उजाला
बस कंडक्टर द्वारा यात्रियों को पुरानी तिथियों के टिकट जारी करने पर बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच के आदेश दिए हैं। इसकी शिकायत बस यात्रियों ने की थी।
सोमवार को कर्वी से बांदा आ रही बांदा डिपो की रोडवेज बस में यात्रियों को हैंड हेल्ड मशीन से जारी किए जा रहे टिकटों में लगभग नौ वर्ष पुरानी (एक जनवरी 2009) तिथि अंकित थी।
इस पर कुछ यात्रियों ने उसी समय फोन पर क्षेत्रीय प्रबंधक को सूचना दी। दोपहर को बस के बांदा डिपो पहुंचते ही एआरएम परमानंद ने बस कंडक्टर से तुरंत हैंड हेल्ड मशीन कब्जे में ले ली। उसके प्रिंट निकालकर डिटेल देखी। सहायक प्रबंधक ने इसकी जांच स्टेशन इंचार्ज अरिमर्दन सिंह को सौंपी है। हैंड हेल्ड मशीन को जांच के लिए संबंधित कंपनी को लखनऊ भेजा है।