फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकराकर चौकी इंचार्ज और दो कांस्टेबल घायल

Mon, 29 Oct 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती कांस्टेबिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गश्त पर निकले चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबल अचानक सड़क पर आ कूदी नीलगाय की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एक कांस्टेबल के हाथ की हड्डी टूट गई। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


खप्टिहा कलां रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी राजनारायण नायक और कांस्टेबल रमाशंकर सचान तथा हरिश्चंद्र रवविार को आधी रात के बाद दो बाइकों पर गश्त में निकले थे। चौकी प्रभारी अपनी बाइक पर अकेले थे और दूसरी बाइक दोनों कांस्टेबल थे।

रेहुंटा गांव जाते समय अमलोर गांव से कुछ पहले अचानक सड़क पर आ गई नीलगाय ने दोनों बाइकों को टक्कर मारकर गिरा दिया। चौकी प्रभारी सहित दोनों कांस्टेबिल घायल हो गए। बाइकों को भी नुकसान पहुंचा। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में नीलगायों से अक्सर सड़क हादसे हो रहे हैं। कई मौतें भी हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें