जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच करती एल्डर्स कमेटी। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में दाखिल किए गए लगभग सभी नामांकन पत्र एल्डर्स कमेटी ने वैध पाए हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर माता प्रसाद सिंघौली का नामांकन अवैध घोषित कर खारिज कर दिया गया है।
मंगलवार को एल्डर्स कमेटी ने नामांकन पत्रों की जांच की। अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सभी 3-3 पर्चे, महासचिव के सभी 6 नामांकन, कोषाध्यक्ष के सभी 5, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) और संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पदों पर हुए एक-एक नामांकन वैध पाए गए।
वरिष्ठ कार्यकारिणी में 7 और कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए सभी 6 नामांकन पत्रों को वैध पाया गया है। अधिवक्ता केशव प्रसाद यादव द्वारा महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर नामांकन किया गया है। एल्डर्स कमेटी इसके बारे में 27 जनवरी को निर्णय लेगी।
जांच के दौरान इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष मिर्जा यावर हुसैन सहित सदस्य रामदयाल वर्मा, सुरेंद्र कुमार मिश्र, ब्रजराज सिंह परिहार और केदारनाथ यादव शामिल रहे। (संवाद)