फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में मात्र 32 फीसदी ही बने गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
सीएमओ दफ्तर में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सक व अन्य। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत आयुष्मान योजना में पात्रों को गोल्डन कार्ड जारी करने में हीलाहवाली और सुस्ती पर मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने सख्त असंतोष जताया है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों से दो दिन के अंदर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जारी किए पत्र में कहा है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे गोल्डन कार्डों की मंडल के अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) ने जो रिपोर्ट भेजी है उसमें बांदा में 26.29, चित्रकूट में 30.30, हमीरपुर में 27.97 और महोबा में 53.89 प्रतिशत ही कार्ड जारी हुए हैं। चारों जिलों का मंडल औसत मात्र 32.46 प्रतिशत है।
आयुक्त द्वारा बताए गए आंकड़ों में बांदा जिले में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 1,38,581 है। इनमें यहां अब तक (16 अक्तूबर) तक मात्र 36,438 कार्ड जारी हुए हैं। चित्रकूट में 78,923 लाभार्थियों के सापेक्ष 23,911, हमीरपुर में 86,342 लाभार्थियों में मात्र 24,151 और महोबा में 65,874 लाभार्थियों में से सिर्फ 35,500 पात्रों को गोल्डन कार्ड जारी हुए हैं। आयुक्त ने पूरे मंडल का आंकड़ा बताते हुए कहा कि चारों जिलों में 3,69,720 लाभार्थियों में मात्र 1,20,000 (32.46 प्रतिशत) पात्रों को गोल्डन कार्ड दिए गए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा है कि शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाली योजना में रुचि न लिया जाना अत्यंत खेदजनक है। चारों सीएमओ से दो दिन के अंदर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जिलाधिकारियों के माध्यम से मांगा है। वरना कम प्रगति की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों पर निर्धारित करते हुए शासन को अवगत कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें