फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके भूमि विवाद में प्रधान सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब ठेके की भूमि को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान और उसका पुत्र व भाई घायल हो गए। दूसरे पक्ष से दो सगे भाई घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। चाकू लगने से प्रधान के भाई को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में मंगलवार की रात ग्राम प्रधान विनोद सिंह गौर का पड़ोस में रह रहे खानदानियों से विवाद हो गया। लाठियां और चाकू चल गए। ग्राम प्रधान सहित उसका पुत्र आकाश सिंह गौर (20) और भाई अजय सिंह (32) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अमित सिंह (27) व विवेक सिंह (35) पुत्रगण रामनरेश घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से अजय को कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल प्रधान पुत्र आकाश ने बताया कि खलिहान की भूमि में शराब ठेका खोलने को लेकर पिता विरोध कर रहे हैं। इसी खुन्नस में विपक्षियों ने घर में धावा बोलकर हमला किया। चिल्ला थाना इंसपेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ। डाक्टरी परीक्षण के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें