फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में एक क्विंटल गांजा मिला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बांदा में गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कार से ले जाया जा रहा एक क्विंटल से ज्यादा सूखा गांजा पकड़ा है। कार में चार युवक बताए गए थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ दो ही की पुष्टि कर उनका चालान किया है। दोनों रायबरेली जिले के हैं। पुलिस इन्हें अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का सदस्य बता रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद बबेरू चौराहा के पास तिंदवारी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच तथा स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान फतेहपुर की तरफ जा रही कार को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की चार बोरियों में भरा 1.11 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार शिवशंकर उर्फ शंकर पुत्र भंवरपाल और अमित सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों रायबरेली जिले के महाराजगंज थानांतर्गत दुसौती गांव के बताए गए हैं।
बुधवार को पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने मीडिया को यह जानकारी दी। बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। उनकी कार भी बरामद कर ली गई है। हालांकि पुलिस इन युवकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं बता सकी। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को कार में पकड़े गए युवकों की संख्या 6 बताई गई थी, लेकिन पुलिस ने चार को छोड़ दिया। पुलिस टीम में तिंदवारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर एनपी त्रिपाठी, एसआई मयंक चंदेल, मुुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह, भानु प्रकाश, शैलेंद्र कुमार, अभय यादव और शुभम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें