फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Wed, 22 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगह सड़क हादसों में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी बाबू (50) पुत्र राजाराम मंगलवार को शाम साइकिल से स्टेशन जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर के इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया।

एक अन्य हादसे मेें बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी मीरा देवी (45) पत्नी जगतराज ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गईं। वे शाहपुर गांव में शादी कार्यक्रम निपटाने के बाद बुधवार को दोपहर पुत्र मनोज के साथ बाइक से वापस आ रही थीं। रास्ते में अचानक बिजली का पोर गिरने से पुत्र ने बाइक  को ब्रेक लगा दी। अचानक लगे झटके में मीरा बाइक से नीचे गिर गईं और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी रजनी (20) पुत्री रामसेवक निषाद बुधवार को दोपहर अपने भाई मुकेश के साथ बाइक पर निमंत्रण में वंशीडेरा गांव जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा-चिल्ला मार्ग पर घूरा तिराहा के पास बाइक से गिरकर घायल हो गईं। एक अन्य घटना में बलखंडी नाका (बांदा) निवासी मनोज अवस्थी (25) फुफेरे भाई राजू मिश्रा (34) के साथ मंगलवार की रात शादी में शामिल होने अतर्रा गए थे। े वापस आते समय बोलेरो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उधर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी खुशबू (8) पुत्री संतोष बुधवार को दोपहर खेत से घर जाते समय बोलेरो की टक्कर से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें