बांदा। बरहौं संस्कार के निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हाे गया। अतर्रा कोतवाली के सुलक थोक मोहल्ला निवासी शिवम यादव (20) शुक्रवार की रात दुकान मालिक कालीचरन गुप्ता के घर बरहौं संस्कार में गया था। रात करीब 10 बजे साथी जमवारा गांव निवासी सोनू रैकवार (19) के साथ बाइक से घर के लिए निकला था। कोतवाली के पास बांदा-प्रयागराज हाईवे के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
बाइक चला रहे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। अतर्रा सीएचसी से उसे रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रयागराज डिपो की बस थी।