फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस मामले में मुख्तार से एक घंटे पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल से जिस एंबुलेंस में मोहानी कोर्ट पेशी में ले जाया गया था, उसकी जांच बाराबंकी पुलिस ने तेज कर दी। बृहस्पतिवार को बाराबंकी पुलिस ने बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के 161 के तहत बयान दर्ज किए। पुलिस ने करीब एक घंटे तक एंबुलेंस से जुड़े प्रकरण पर बाहुबली विधायक मुख्तार से पूछताछ की।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में पंजीकृत एंबुलेंस (यूपी-41एटी-7171) मुख्तार अंसारी रोपड़ जेल से पेशी पर जाने व आने में इस्तेमाल करता था। इस मामले में एक अप्रैल 2021 को बाराबंकी पुलिस ने मऊ के एक प्राइवेट अस्पताल संचालिका/डाक्टर सहित पांच के विरुद्ध केस दर्ज किया। एंबुलेंस में बाराबंकी की नंबर प्लेट थी। इस मामले में डाक्टर सहित तीन लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। मुख्तार अंसारी को भी 120(बी) का आरोपी बनाया गया है। मुख्तार पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेज पर मऊ के निजी अस्पताल की एंबुलेंस इस्तेमाल करता था।
बृहस्पतिवार को बाराबंकी कोतवाली के इंस्पेक्टर और मामले के विवेचक महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बांदा जेल आई पुलिस की एक टीम ने मुख्तार अंसारी से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मुख्तार अंसारी वर्ष 2013 से इसी एंबुलेंस का इस्तेमाल करता था। इस बाबत कारागार अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि बाराबंकी पुलिस मुख्तार अंसारी के बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट का आदेश साथ लेकर आई थी। बताया कि इस दौरान बाराबंकी पुलिस ने बैरक में मुख्तार अंसारी से अकेले में करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान बैरक में किसी और के प्रवेश की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन

बोला मुख्तार, पुलिस जाने एंबुलेंस का हाल
बाराबंकी। बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी से बाराबंकी की एसआईटी टीम ने पूछताछ की है। मुख्तार ने पुलिस को बताया कि वह एंबुलेंस वर्ष 2013 से इस्तेमाल कर रहा था। एंबुलेंस पुलिस लेकर आती थी ऐसे में उसका रजिस्ट्रेशन कहां और कैसे हुआ है यह बात पुलिस ही बता सकती है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को एक घंटे मुख्तार से पूछताछ की गई, इसके बाद बृहस्पतिवार केे पुलिस टीम ने दो घंटे तक पूछताछ की है। इसमें अभी तक मामले में जो आरोपी बने हैं, उनको मुख्तार ने जान पहचान वाला बताया है, जबकि एंबुलेंस कैसे आई और इसका रजिस्ट्रेशन किस तरह हुआ इस सब बारे में पुलिस पर ठीकरा फोड़ते हुए इसके बारे में पुलिस को ही जानकारी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें