फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर युवक ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के मायके चले जाने पर युवक ने बृहस्पतिवार को सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त शराब के नशे में था। परिजनों के मुताबिक, नशे में उत्पात करने पर गुस्साकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। उधर, अलग-अलग घटनाओं में युवती और वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के बजहा पुरवा में उग्रसेन के पुत्र अभय (36) ने बृहस्पतिवार को सुबह घर की ऊपरी मंजिल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई विनय ने बताया कि जहर खाने से पहले अभय ने शराब पी थी। वह नशे का लती था। आए दिन हंगामा करता था। शराब पीने को लेकर पत्नी गंगा देवी से भी अक्सर झगड़ा होता था।
मंगलवार की रात शराब के नशे में जमकर उत्पात करने पर बुधवार को भाभी गंगा देवी अपने मायके चली गई। इससे अभय परेशान हो गया और जान दे दी। उधर, बड़ोखर खुर्द गांव में रानी ने बुधवार की रात ससुराल में जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। एक अन्य घटना में नरैनी नगर में किसान सीताराम ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

जान देने की कोशिश
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव के जयपाल ने बुधवार की शाम घर में कांच पीसकर पानी के साथ पी लिया। उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें