फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चचेरा भाई गंभीर

Sun, 09 May 2021 02:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर राहगीरों को चकमा देकर मौके से भाग निकला l घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अतर्रा क्षेत्र में बाइक सवार युवकों को ईंट लदे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।  
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर राहगीरों को चकमा देकर मौके से भाग निकला l घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया l पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें