फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के पैर काटने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत की फसल चर जाने से नाराज वृद्ध किसान ने सांड़ के पैर काट दिए। घटना का खुलासा सीसीटीवी कैमरे से हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना शहर के केवटरा हरदौली रोड की है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह हरदौली रोड में मजबूत जिस्म वाला सांड़ लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके तीन पैर कटे थे। घटना पर लोगों में गहरा रोष था। पुलिस भी घटना के खुलासे में जुट गई।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान होने पर कोतवाली पुलिस ने यहीं के निवासी छोटेलाल निषाद को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए आरोपी के हवाले से बताया कि खेत चर जाने से क्षुब्ध होकर कुल्हाड़ी से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें