बांदा। भगवान धनवंतरि जयंती पर छोटी बाजार स्थित
विराज पैलेस में मंडलायुक्त एल वेकेंटश्वर लू और डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी
ने धनवंतरि चित्र पर दीप जलाया और आरती उतारी।
गायत्री शक्ति पीठ
के मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश निगम व पुरोहित ब्रजेश त्रिपाठी ने वैदिक
मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। मंडलायुक्त और उनकी पत्नी आहुतियां डालीं।
उन्होंने
चिकित्सकों को लोभ-लालच से दूर रहकर सेवा भावना से इलाज करने को कहा। एडी
स्वास्थ्य डा. एसपी त्रिपाठी और डा. सुशील मिश्र (बबेरू) ने कहा कि समुद्र
मंथन में 14 रत्नों में एक धनवंतरि थे। इसलिए इन्हें रत्न माना गया है।
राजकीय
आयुर्वेदिक कालेज के डा. पवन विश्वकर्मा, डा. दीपक स्वर्णकार, श्री बामदेव
रूरल डेवलपमेंट सोसायटी प्रबंधक अजीत गुप्ता ने संबोधित किया।
अनुपम
शुक्ला ने प्रोजेक्टर के जरिये यम से आयुर्वेद के अवतरण का प्रदर्शन किया।
वैद्य संगोष्ठी में आयुर्वेदिक क्विज प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर जनपद भर
से आए चिकित्सक शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डा. नीरज
सोनी ने मंडलायुक्त को स्मृति चिह्न भेंट किए। रमाशंकर यादव, डा. नरेंद्र
पहलाजानी, डा. विभूकांत, डा. महेंद्र वर्मा, डा. राजेश राजपूत, डा. जीडी
गुप्ता, डा. किशोर मूलचंदानी, डा. जितेंद्र गौतम, डा. एके गुप्ता मौजूद
रहीं।
उधर, बांबेश्वर पहाड़ तलहटी पर स्थित भगवान धनवंतरि मंदिर
में भी विधि-विधान से पूजन व हवन हुआ। व्यवस्थापक विजय राजे ने परंपरानुसार
भगवान धनवंतरि की पूजा की।
विजय ओमर राहुल, वैद्य अनूपकृष्ण
गुप्त, डा. आरके प्राणायामी, अमृता बाबू, बाबू मसुरहा, प्रियांश जैन,
विकल्प आनंद, बागेश्वरी प्रसाद गुप्ता, मदन फार्मा के सुरेश कुमार, लक्ष्मी
नारायण अग्रवाल, राजेंद्र चौरसिया इत्यादि मौजूद रहे।