फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार की खातिरदारी की जानकारी के लिए मांगे सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्तार की खातिरदारी मामले में डीजी जेल आनंद कुमार ने प्रभारी अधीक्षक और अधीक्षक से जवाब तलब किया है। नोटिस में डीएम, एसपी के निरीक्षण में लगाए गए आरोपों पर सफाई मांगी है। निलंबित हुए डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह व अन्य संदिग्धों की जानकारी के लिए एक माह के सीसीटीवी फुटेज भी तलब किए हैं। सीएम की सीधी नजर होने से कई बड़े अफसर कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रविवार की रात जेल में किए गए निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन ने प्रभारी अधीक्षक संतोष कुमार, अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बताते हैं कि मामला सीएम के संज्ञान में होने व पूर्वांचल के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी से जुड़ा होने के कारण शासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।
मुख्तार को क्यों मिल रहीं थीं सुविधाएं
डीजी जेल आनंद कुमार ने प्रभारी अधीक्षक व अधीक्षक से पूछा है कि जेल में सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी मुख्तार को घर जैसी सुविधा देने की जानकारी उन्हें क्यों नहीं हुई। ये सुविधाएं किसके आदेश पर दी जा रहीं थीं। जेल में सभी बंदियों के लिए सामूहिक रूप से खाना तैयार किया जाता है। ऐसे में मुख्तार की बैरक में अस्थायी व्यवस्था कैसे हुई। इसके अलावा और भी कई सवाल किए हैं।
विज्ञापन

आरोप पर जवाब मांगना है एक प्रक्रिया
डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी का कहना है कि किसी भी आरोप में प्रभारी अधीक्षक व अधीक्षक से जवाब मांगा जाना एक प्रक्रिया है। हालांकि कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें इस बाबत कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें