फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में झुलसी वृद्ध महिला की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
Old woman scorched in fire dies, husband serious - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली और तहसील क्षेत्र के जुगरेहली गांव में आग से झुलसे दंपती में वृद्ध महिला की मौत हो गई। उधर, आग से खुले आसमान तले आ गए 30 परिवारों को कोई मदद न मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार को जंगल में लगी आग की चिंगारी ने जुगरेहली गांव के 30 घरों और उनकी गृहस्थी राख कर दी। अग्निकांड में भुरवा (65) और उसकी पत्नी मोहनिया (60) गंभीर रूप से झुलस गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम मोहनिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। भुरवा की भी हालत गंभीर बनी है।
उधर, कोई सहायता आदि न मिलने पर अग्निकांड पीड़ितों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह बांदा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर एंबुलेंस समेत कई छोटे-बड़े वाहन करीब एक घंटे तक फंसे रहे। बमुश्किल ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

इनसेट
ा आश्वासन
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल सहित एसडीएम सुरभि शर्मा जाम लगाए लोगों को दैवी आपदा के तहत मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ितों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खत्म किया। इस दौरान तहसीलदार अजय कटियार, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक भी मौजूद रहे। बसपा नेता व पूर्व विधायक गयाचरन दिनकर ने भी पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया।
मोहनिया की पौत्री की अगले माह होनी है शादी
बांदा/बबेरू। अग्निकांड में भुरवा का सबकुछ बर्बाद हो गया। पत्नी मोहनिया की मौत हो गई। घर का सारा सामान जल गया। चार दिन पूर्व सूरत से लौटे छोटे बेटे प्रमोद की कमाई भी आग में जल गई। मृतका की भतीजी निशा ने बताया कि चाची मोहनिया के बड़े बेटे राजेंद्र की पुत्री आरती की 3 जुलाई को शादी तय है। शादी के लिए जुटाया गया सामान भी राख हो गया। अब मजबूरन शादी टालना पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें