फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अफसरों ने केन-बेतवा के निर्माण की परखी गुणवत्ता

Thu, 19 Feb 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 23 नहरों के पुनरोद्धार की गुणवत्ता को देखते अधिकारी। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बांदा। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज के गुणवत्ता दल ने केन-बेतवा परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। दल ने नहरों के पुनरुद्धार की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया है। यह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा जोड़ परियोजना का हिस्सा है।
विज्ञापन


परियोजना में नहरों के पुनरुद्धार का काम तेजी से चल रहा है। बांदा जिले में करीब 1300 किमी नहरों का पुनरुद्धार किया जाना है। अधिशासी अभियंता जीतेंद्र कुमार ने परियोजना की जानकारी दी। इसका उद्देश्य बुंदेलखंड की केन व बेतवा नदियों को जोड़कर बारिश का पानी बचाना है। मध्य प्रदेश में दोधन बांध बन रहा है। यहां से नहर के जरिए पानी छतरपुर के बरियारपुर बांध में भरा होगा। यह पानी किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
अब तक 80 किमी नहरों के नवीनीकरण, क्षतिग्रस्त पक्की संरचनाओं का पुनर्निर्माण और नहर लाइजिंग का काम लगभग 60 फीसदी पूरा हो चुका है। इसके अलावा नहरों के पुल-पुलियों की मरम्मत और आवश्यकतानुसार नया निर्माण भी हो रहा है। नहरों को शासन के मानक के अनुसार तीन परत में पक्का किया जा रहा है। निर्माण में मानक के अनुसार सरिया और सामग्री का प्रयोग हो रहा है। अधिकारियों ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्य उच्च मानकों के अनुरूप हो।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता संदीप खरे मौजूद रहे। केन-बेतवा जोड़ परियोजना के अधिकारी भी उपस्थित थे। शिव शक्ति निर्माण कंपनी नोएडा के प्रतिनिधि भी शामिल थे। लक्ष्मी निर्माण सीमित अहमदाबाद, गुजरात के अधिकारी भी मौके पर थे। सभी ने मिलकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें