फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में दौड़े अफसर और जवान

Wed, 31 Oct 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाते बुजुर्ग धावक मोतीलाल चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ में बड़ी संख्या में प्रशासन और पुलिस अफसर व जवानों सहित शहर के प्रतिष्ठित लोग शरीक हुए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों ही ईनाम पुलिस कर्मियों ने हासिल किए। गौरव पांडेय को पहला और रिक्रूट कांस्टेबल संदीप यादव तथा अंशू सिंह को दूसरा व तीसरा स्थान मिला। 

विज्ञापन


बुधवार को सुबह 6.30 बजे सफेद पोशाक में डीआईजी मनोज तिवारी, एसपी एस.आनंद और अपर एसपी एलबीके पाल सहित क्षेत्राधिकारी, इंसपेक्टर, एसआई, कांस्टेबल तथा रिक्रूट पुलिस लाइन ग्राउंड में एकत्रित हुए। बुजुर्ग धावक मोतीलाल चौरसिया ने झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई। लगभग दो सौ रिक्रूट सहित शहर के तमाम लोग शामिल हुए। विजेताओं को पुरस्कार और बेहतर धावकों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। नगर क्षेत्राधिकारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह दिए। पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, केसीएनआईटी के श्यामजी निगम इत्यादि शामिल रहे। 

उधर, स्टेडियम में डीएम हीरालाल ने शहर के विभिन्न स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं की रन फार यूनिटी जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ का समापन स्टेडियम के पूर्वी गेट पर हुआ। जिलाधिकारी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीडीओ हीरालाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर मंसूर अहमद, कोषाधिकारी विनोद कुमार, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा आदि शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ और संकल्प दिलाया। सरदार पटेल के चित्र पर फूल चढ़ाए गए। महिला और पुरुष अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें