फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलू की सकुशल वापसी पर पुलिस टीम सम्मानित

Wed, 31 Oct 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
एडीजी को सम्मानित करते अपहृत व्यापारी के पिता तेजबली सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टाइल्स व्यापारी प्रदीप सिंह सेंगर उर्फ नीलू की अपहरण के बाद सकुशल वापसी पर व्यापारियों ने पुलिस टीम को सम्मानित किया। जोन के एडीजी ने व्यापारियों के इस पहल की सराहना की।  

विज्ञापन


बुधवार को अतर्रा महाविद्यालय के लाइब्रेरी हाल में अभिनंदन समारोह हुआ। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक इलाहाबाद जोन एसएन सावंत, डीआईजी मनोज तिवारी, एसपी एस आनंद, अपर एसपी एलबीके पाल को साल व स्मृति चिंह देकर व्यापारियों ने सम्मानित किया। वही अपहरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के सदस्य सीओ नगर राघवेंद्र सिंह, तिंदवारी के निरीक्षक कुशलपाल, बिसंडा प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार, अतर्रा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कालिंजर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, बांदा नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, मटौध प्रभारी निरीक्षक शशि कजुमार पांडेया, मीडिया सेल बांदा के श्रीनिवास पांडेय, क्राइम ब्रांच के रामआसरे सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी संतोष सिंह, गिरवां थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह, बलखंडी नाका चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह, कृषि विश्व विद्यालय चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह, अतर्रा के उप निरीक्षक अमान सिंह, सिपाही राहुल यादव, प्रतीक, नितेश समाधिया, विश्ववीर, अश्विनी कुमार को साल व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पुलिस उप निदेशक व डीआईजी ने व्यापार मंडल का आभार जताया। इस मौके पर टाइल्स व्यापारी नीलू सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, प्राचार्य अभिलाष श्रीवास्तव, प्रबंधक करन सिंह, सत्य नारायण चौरिहा आदि मौजूद रहे। छात्रा नीलम व अलका ने सरस्वती वंदना व गीत प्रस्तुत किया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें