फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट में तोड़फोड़ की होगी जांच

Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी काउंसलिंग में सोमवार को देर रात हुए हंगामे और अभ्यर्थियों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना की जिलाधिकारी नेे सिटी मजिस्ट्रेट और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए हैं। उधर, हंगामे के चलते कई अभ्यर्थी काउंसलिंग से वंचित रह गए। इनमें महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन देकर काउंसलिंग कराने की मांग की। डायट प्राचार्य ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद को पत्र भेजकर काउंसलिंग के लिए एक दिन की और अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बीटीसी की काउंसलिंग मेें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आए हुए थे। उनके अभिलेखों की फाइलें जमा करा लेेने और उपस्थिति का कोई हस्ताक्षर न कराने से देर रात अभ्यर्थी भड़क उठे।

गुस्साए अभ्यर्थियों ने प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की और मुख्य सड़क पर धरना देकर जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों और डायट प्राचार्य ने उन्हें बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया। इस हंगामे में तमाम अभ्यर्थी काउंसलिंग से रह गए। इनमें काफी संख्या महिलाओं की भी थी।
विज्ञापन


इस घटना पर डीएम सुरेश कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट और बीएसए को जांच कर रिपोर्ट तलब की है। यह दोनों अधिकारी मंगलवार को शाम जांच करने डायट पहुंचे। उधर, काउंसलिंग से वंचित रह गए अभ्यर्थियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट मेें डीएम को ज्ञापन दिया।

बताया कि काउंसलिंग में डायट प्राचार्य द्वारा भेदभाव किए जाने पर ही अभ्यर्थियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे कइयों की काउंसलिंग नहीं हो पाई। ऐसे में इन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का मौका दिया जाए। डीएम ने उन्हें भरोसा दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा।

ज्ञापन देने वाले अभ्यर्थियों में अमित कुमार नामदेव, सौरभ पटेल, आसमा परवीन, मनोरमा सिंह, स्वाती देवी, भरत सिंह, अजीत सिंह, राहुल, अनुरोध कुमार, अक्षय प्रताप सिंह, प्रीति साहू, शिव प्रसाद, कमलेश इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें