फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीएससी नर्सिंग की छात्रा से अश्लील हरकत, तेजाब डालने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीएससी नर्सिंग की छात्रा से युवक ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। छात्रा शनिवार को थाना समाधान दिवस में मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची। अफसरों के आदेश पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाना समाधान दिवस में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शहर के एक कॉलेज से बीएससी नर्सिंग कर रही है। उसको एक युवक परेशान कर रहा है। कॉलेज आते-जाते समय अश्लील हरकत करता है। 18 जनवरी को रास्ता रोककर अश्लीलता की। विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी है। छात्रा की शादी भी तय है। आरोपी उसकी होने वाली ससुराल में बात फैलाने की धमकी दे रहा है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी धनंजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें