बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहे के पास नशे में शुक्रवार की रात जमकर हंगामा काटा। एक युवक ने अपनी कमर में खुशा तमंचा निकाला और साथ में खड़े युवक को गोली मारने की धमकी दी। साथियों ने तमंचा छीनने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माना उसने चाैराहे के पास बंद पान की दुकान में जाकर तमंचे से फायर कर दिया। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जाएं तो तमंचा लहराने का दृश्य दिखाई पड़ सकता है। एएसपी शिवराज ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद