फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मतदेय स्थलों के पुनर्गठन पर आई आपत्तियों पर 15 को होगी चर्चा

Mon, 13 Jul 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मतदेय स्थलों के संभाजन (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया के तहत तैयार की गई आलेख्य सूची पर सुझाव और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 15 जुलाई को बैठक होगी। बैठक दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित महर्षि बामदेव सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन की आलेख्य सूची का प्रकाशन चार जुलाई 2026 को किया जा चुका है। यह सूची सांसद, विधायक तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक दल को सूची के संबंध में कोई सुझाव अथवा आपत्ति है, तो उसे 15 जुलाई से पहले संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी) कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है।


15 जुलाई को आयोजित बैठक में प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विचार-विमर्श के बाद मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला प्रशासन ने सांसदों, विधायकों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव लिखित रूप में उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें