फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नर्स के बयान दर्ज, तीन सदस्यों की समिति करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। पीएचसी में संविदा पर तैनात स्टॉफ नर्स के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। साथ ही घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

तिंदवारी पीएचसी में तीन दिन पहले संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स ने प्रभारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। पीड़िता की तहरीर पर पीएचसी प्रभारी डॉ. लवलेश के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए गए।
उधर, छेड़छाड़ में प्रथम दृष्टया दोषी आरोपी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लवलेश पटेल की पदावनति कर जौरही पीएचसी में भेज दिया गया था। तिंदवारी पीएचसी के रिक्त एमओआईसी पद पर बड़ोखर एमओआईसी डॉ. विजय शंकर केसरवानी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। डॉ. विजय शंकर केसरवानी ने शुक्रवार पीएचसी पहुंच कर अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर स्टॉफ के साथ बैठक की। इसके साथ ही जिला अस्पताल के तीन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरएन प्रसाद, डॉ. मनोज कौशिक व डॉ. साकिर अनवर की तीन सदस्यीय टीम इस मामले की जांच करेगी। डिप्टी सीएमओ पीएन यादव का कहना है कि पुलिस तो अपनी जांच और कार्यवाही करेगी ही, विभाग का मामला है। इसलिए विभागीय जांच भी की जा रही है, दोषी पाए जाने पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जायेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें