फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से पूछा कब आओगे... फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट एंबुलेंस के चालक की गर्भवती पत्नी ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने पति को फोन कर पूछा कि घर कब आओगे? इसके बाद फंदा लगा लिया। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के दाड़ी पुरवा गांव में भारती (23) ने गुरुवार की रात कमरे के अंदर पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने पति धमेंद्र को फोन करके पूछा कि घर कब आओगे? इस पर पति ने सुबह आने के लिए कहा था। पति ने बताया कि वह जिला अस्पताल में प्राइवेट में एंबुलेंस चलाता है। गुरुवार की रात वह जिला अस्पताल में था। पत्नी का फोन आया था। उससे सुबह आने के लिए कहा था। थोड़ी देर बाद घर से फोन आया और बताया गया कि भारती ने फंदा लगा लिया है। वह भारती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के छानीकलां निवासी पिता सोधी ने बताया कि उसने पुत्री की शादी नौ फरवरी 2022 में की थी। वह छह माह की गर्भवती भी थी। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। देहात कोतवाल मिथलेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। मृतका के पिता दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें