फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों के एनएसएस शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 11 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों के एनएसएस शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। आर्य कन्या इंटर कॉलेज का एनएसएस शिविर खत्म हो गया। जीआईसी के शिविर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। एकलव्य महाविद्यालय का विशेष शिविर शुरू हुआ।
विज्ञापन


डीएवी इंटर कॉलेज के शिविर का भी रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। बुधवार को आर्य कन्या के चौसठ जोगनी मंदिर प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी की पत्नी डॉ.विमलेश ने दीप जलाकर सरस्वती के चित्र पर फूल चढ़ाए। उन्होंने छात्राओं को इनाम बांटे।

इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कव्वालियां तथा राजस्थानी गीत पेश किया। प्रबंधक शमीम बानो ने छात्राओं को शाबासी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उर्मिला और कार्यक्रम अधिकारी विष्णुकांता गुप्ता ने आभार जताया। वार्ड सदस्य भारत प्रजापति, प्राथमिक स्कूल प्रधानाध्यापक सुनीता शर्मा, वेद प्रकाश, इंद्रपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जीआईसी के एनएसएस शिविर में पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने बाबा तालाब शुकुल कुआं में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। गोष्ठी में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक से मतदान का महत्व बताया। झांसी से आई उप शिक्षा निदेशक नीना उदैनिया के नेतृत्व में टीम ने शिविर का निरीक्षण किया।

एकलव्य महाविद्यालय का एनएसएस शिविर इंदिरा पुरवा में शुरू हुआ। सरस्वती वंदना के बाद छात्रा के बाद राजमणि, शैलजा तिवारी, राधा देवी, प्रियंका यादव ने स्वागत और लक्ष्य गीत गाए। डॉ.एस क्यू हसन ने स्वयंसेवकों को सराहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.कृष्णपाल सिंह ने जागरूकता के लिए संकल्प दिलाया।

डॉ.खुर्रम शिकोह, महेश प्रजापति, महेश निषाद, सुमन यादव, अनीता सिंह, सोना द्विवेदी, गीता द्विवेदी और ग्राम प्रधान सिद्धन उपस्थित रहे।  उधर डीएवी इंटर कॉलेज का झील का पुरवा में चल रहा शिविर समाप्त हो गया। प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य सुल्तान सिंह और कार्यक्रम अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने सद् आचरण की सीख दी।

छात्रों ने पौध रोपण रंगोली और सफाई अभियान चलाया। टीचर अवनीश सिंह, शशांक, संदीप श्रीवास्वत, आशुतोष श्रीवास्तव, खेमराज और प्राइमरी स्कूल की रिचा श्रीवास्तव, कस्तूरी यादव, वंदना सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें