फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शादी के मंडप में भी पौधे की सौगात

विज्ञापन
बरातियों को पौध की सौगात देते डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
मंदिर, मस्जिद, दरगाह और गुरुद्वारा जैसे धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पौधे सौंपने का चल रहा पेड़ प्रसाद अभियान अब शादी की शहनाइयों के बीच मंडप में भी नजर आएगा। इसकी शुरुआत सोमवार रात महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य डा.दीपाली साहू के बेटे सुरेंद्र के विवाहोत्सव से हुई।
विज्ञापन

डीएम हीरा लाल इसमें खुद शरीक हुए और बरातियों, अतिथियों को तोहफे और प्रसाद के रूप में पौधे बांटे। वर-वधू को भी आशीर्वाद दिया। डीएम ने कहा कि पेड़-पौधे के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं है।
हर आयोजन में पौधों के वितरण को शामिल किया जाना चाहिए। इस अवसर पर रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, रिटायर्ड रेंजर जुनैद अहमद, आरिफ खां, एमडी शरीफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें