फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुख्यमंत्री आवास योजना चयन में देरी पर सात सचिवों को नोटिस

Wed, 18 Feb 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सीएम आवास योजना के अनुसूचित जाति और जनजाति के लाभार्थियों के चयन में लापरवाही पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने नौ ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीडीओ सुभाष चंद्र ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर लाभार्थियों का चयन कर उन्हें अवगत नहीं कराया गया, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शासन द्वारा बाढ़ और अतिवृष्टि से बेघर हुए अनुसूचित जाति के लोगों, निराश्रित कुष्ठ रोगियों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। बड़ोखर ब्लॉक में अनुसूचित जाति के लिए आठ, दिव्यांगों के लिए 15 और विधवा महिलाओं के लिए 25 आवास आवंटित किए गए थे। ग्राम पंचायत अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर इन आवासों के लिए पात्रों का चयन कर स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे।
हालांकि नौ ग्राम पंचायतों में इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है, जिसके चलते बीडीओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने तुलसीदास, शिवनिधान, कोमल सिंह, आनंद कुमार, नंदकिशोर सोनी, अंजली गुप्ता, नीतिका गुप्ता और चारू सिंह को नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर अनुसूचित जाति और जनजाति के लाभार्थियों का चयन कर स्वीकृति प्रदान करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें