फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा डिपो में 52 रोडवेज कर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महोबा डिपो में बांदा के एआरएम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। 52 कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इनमें छह स्टाफ कर्मी और अन्य कंडक्टर व ड्राइवर हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर तीन अक्तूबर तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। महोबा एआरएम के अवकाश पर चले जाने से बांदा एआरएम परमानंद को वहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि महोबा डिपो में बुकिंग लिपिक संतोष कुमार, इरशाद अली, आनंद राज, अवध बिहारी, कैशियर देवेंद्र कुमार, परिचालक विवेक शुक्ल बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने व नोटिस जारी कर एक सप्ताह में कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। उधर, संविदा पर कार्यरत 20 ड्राइवर, 26 कंडेक्टर बिना सूचना के गैरहाजिर मिले।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ये लंबे समय से अनुपस्थित हैं। एआरएम ने सभी को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। एआरएम ने महोबा डिपो की बसों में लगातार बिना टिकट यात्रियों के मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि निरीक्षण में कोई यात्री बिना टिकट मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें