फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर नहीं पहुंचे प्रवेशपत्र व कापियां

Sun, 08 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा के पखवारे भर से कम समय बचा है, लेकिन विद्यालयों में प्रवेश पत्र अब तक नहीं पहुंचे। उत्तर पुस्तिकाएं भी केंद्रों को नहीं भेजी गई हैं। यहां जीआईसी में धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड ने जनवरी के पहले सप्ताह में ही बोर्ड की 4,71000 कापियां यहां भेज दी थीं। इंटरमीडिएट में  21,361 परीक्षार्थियों के लिए दो लाख ‘अ’ कापी दो लाख तथा 38 हजार ‘ब’ कापी भेजी हैं।

हाईस्कूल में 27,290 परीक्षार्थियों के लिए 1,65,000 ‘अ’ कापियां तथा 68,000 ‘ब’ कापियां भेजी गई हैं। बता दें कि इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 48,321 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कुल 69 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होनी हैं।  बोर्ड से भेजे गए प्रवेशपत्र डीआईओएस दफ्तर में बेतरतीब पड़े हैं।
विज्ञापन


कुछ केंद्र व्यवस्थापकों को ये सौंप दिए गए। संबंधित लिपिक का कहना है कि यह केंद्र व्यवस्थापकों की लापरवाही है। उधर, जीआईसी बांदा में बोर्ड द्वारा भेजी गईं उत्तर पुस्तिकाएं अभी तक केंद्रों में नहीं पहुंची हैं। कापियों के बंडल यहां पड़े धूल फांक रहे हैं।

उधर, डीआईओएस एनडी वर्मा का कहना है कि कुछ कापियां केंद्रों को भेजने को रह गई हैं। उन्हें भी यथाशीघ्र भेजा जा रहा है। इस समय परिचयपत्र जारी कर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें